मुजफ्फरनगर: जन्मदिन की पार्टी में गया था युवक, सुबह जंगल में पड़ा मिला शव; हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरेटी निवासी ग्राम प्रशासक विवेक राठी के 20 वर्षीय पुत्र रोहन का शव गुरुवार सुबह गांव के जंगल में पड़ा मिला। रोहन श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह बुधवार शाम दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गांव नन्हेड़ा गया था। रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दोस्तों से संपर्क किया था। सुबह जंगल में शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें:यूपी:संतान न हुई तो रची कहानी, नवजात चोरी कर घर सजाया, पड़ोसियों से कहा- बेटा हुआ है; आरोपी महिला गिरफ्तार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुजफ्फरनगर: जन्मदिन की पार्टी में गया था युवक, सुबह जंगल में पड़ा मिला शव; हत्या की आशंका #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #YouthDeath #Purkazi #MurderSuspected #मुजफ्फरनगर #युवककाशव #पुरकाजी #हत्याकीआशंका #SubahSamachar