Muzaffarnagar: पति ने नहीं दिलाया नया मोबाइल तो विवाहिता ने दी जान, पास ही रोता मिला दो साल का मासूम

मीरापुर क्षेत्र के खेड़ी सराय गांव में विवाहिता राधिका (24) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उड़ीसा में कपड़े की फेरी लगाने गए पति से मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हुआ था। करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के आशीष की शादी राधिका के साथ हुई थी। वर्तमान में आशीष उड़ीसा में फेरी का काम कर रहा है और राधिका अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ गांव में ही रह रही थी। शुक्रवार दोपहर को फोन पर बातचीत के दौरान दंपती में नया मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राधिका का करीब दो वर्ष का मासूम बेटा वासु रो-रोकर बेहाल है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ जानसठ रुपाली राय ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पति को भी जानकारी दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 10:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarnagar: पति ने नहीं दिलाया नया मोबाइल तो विवाहिता ने दी जान, पास ही रोता मिला दो साल का मासूम #CityStates #Muzaffarnagar #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Suicide #WhenHusbandDidNotGetNewMobile #MarriedWomanCommittedSuicide #TwoYearOldInnocentBoyFoundCryingNearby #SubahSamachar