Bihar News: मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
बिहार केमुजफ्फरपुरजिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक किशोर घायल हो गया। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वर्चस्व को लेकर किशोर को मारी गईगोली गोली लगने से घायल किशोर की पहचान आयुष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर उसे गोली मारी गई। घायल आयुष को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोस्त ने युवक को फोन कर बुलाया घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाम में आयुष को उसके एक दोस्त ने कॉल कर बुलाया था। आयुष के अनुसार, उसके दोस्त ने कहा कि कुछ विवाद हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां मारपीट हो रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। ये भी पढ़ें:कल नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे या कराने जाएंगे बिहार छोड़े तो क्या होगा आगे पुलिस ने क्या बताया पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक किशोर को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 22:25 IST
Bihar News: मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews: #AhiyapurPoliceStation #TeenagerShot #AyushInjured #MutualEnmity #SubahSamachar
