Bihar News: 28 साल की शादी के बाद दूसरी दुल्हन, विरोध करने पर पहली पत्नी से मारपीट, तोड़ा पैर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शादी के 28 साल बाद दूसरी शादी करने और पहली पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी शादी का विरोध करने पर शिक्षक पति ने पहली पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 28 साल बाद पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर मारपीट का आरोप पीड़िता सुमन के अनुसार, उसकी शादी 7 मई 1998 को बैद्यनाथ कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज में वाहन और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। सुमन का आरोप है कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने गुप्त रूप से दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी से उसकी एक बेटी भी है। दूसरी शादी का विरोध किया तो घर से निकालने का आरोप सुमन ने बताया कि जब उसने पति से दूसरी शादी के बारे में जानकारी मांगी और इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि पति ने बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसका पैर टूट गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर बचाई जान पीड़िता के मुताबिक, मारपीट के दौरान उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सुमन का कहना है कि उसके गहने और अन्य सामान अभी भी ससुराल में हैं। ससुराल वालों पर धमकी देने का भी आरोप पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुसहरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के आवेदन, लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 13, 2026, 06:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: 28 साल की शादी के बाद दूसरी दुल्हन, विरोध करने पर पहली पत्नी से मारपीट, तोड़ा पैर #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #SubahSamachar