BSEB Inter Result: इंटर की परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी थी छात्रा, कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इंटर की परीक्षा का रिजल्ट आया था और कम अंक आने से वह आहत हो गई। इसके बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला सरैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इलाके के इब्राहिमपुर गांव का है। छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सेकेंड डिविजन आने से आहत थी छात्रा बताया गया है कि इंटरमीडिएट परीक्षा में सेकेंड डिविजन आने से वह आहत हो गई और शाम को खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद जब कमरा तोड़ा गया, तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका की पहचान मिंटू राम की 18 वर्षीय पुत्री अल्पना रानी के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों ने क्या बताया घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज अल्पना का रिजल्ट आया था। उसे उम्मीद थी कि वह फर्स्ट डिविजन से पास करेगी, लेकिन वह सेकेंड डिविजन में पास हुई। इसके बाद वह परेशान हो गई थी। अल्पना पढ़ाई में मेधावी छात्रा थी और इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी। सुबह से ही वह अच्छे परिणाम की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन जब रिजल्ट आया और उसे सेकेंड डिविजन मिला, तो वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई। इसी सदमे में उसने घर के अंदर पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये भी पढ़ें:एक पल में उजड़ गई जिंदगी, प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, सहरसा के तीन मजदूरों की मौत जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सरैया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 21:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BSEB Inter Result: इंटर की परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी थी छात्रा, कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #SaraiyaPoliceStation #StudentSuicide #IntermediateResult #LowMarks #SecondDivision #AlpanaRani #SubahSamachar