Bihar: पत्नी के प्रेम-प्रसंग में हुई मनोज की हत्या, इंस्टाग्राम चैट्स से खुलासा; प्रेमी व भाई चल रहे फरार
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड पर पान दुकानदार मनोज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे मृतक की पत्नी नीशु कुमारी, उसका प्रेमी और उसका भाई शामिल हैं। मृतक की मां और अन्य परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार की पत्नी नीशु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे देर शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं हत्या में शामिल महिला का प्रेमी और उसका भाई फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था पुलिस के अनुसार यह हत्या महज एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर पनपे अवैध प्रेम संबंध का खौफनाक अंजाम है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी नीशु कुमारी की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी। शुरुआत में बातचीत तक सीमित यह संबंध धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। मनोज कुमार और नीशु कुमारी के बीच झगड़ा हुआ था मंगलवार की सुबह भी इसी बात को लेकर मनोज कुमार और नीशु कुमारी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नीशु घर छोड़कर रामबाग स्थित अपनी बहन के घर चली गई। इसके कुछ ही समय बाद मनोज कुमार के मोबाइल पर एक फोटो आया, जिसमें उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही थी। यही फोटो सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी डाली गई थी। परिजनों का कहना है कि इस तस्वीर और इंस्टाग्राम पर चल रहे रिश्ते ने मनोज कुमार को मानसिक रूप से बुरी तरह तोड़ दिया था। ये भी पढ़ें-Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी पुलिस के मुताबिक, देर रात मनोज कुमार को एक फोन कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ है और उसे दिखाया जाएगा। इसी बहाने उसे सुनियोजित तरीके से बाहर बुलाया गया। माखन साह चौक से गोला रोड के बीच आरोपियों ने मनोज कुमार पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने में प्रेमी पिंटू कुमार के साथ-साथ नीशु कुमारी का भाई भी शामिल था। इस पूरे मामले पर एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां के फर्द बयान, सोशल मीडिया चैट, फोटो और कॉल डिटेल के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या की जड़ में इंस्टाग्राम से जुड़ा प्रेम प्रसंग है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी नीशु कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके प्रेमी और भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 19:27 IST
Bihar: पत्नी के प्रेम-प्रसंग में हुई मनोज की हत्या, इंस्टाग्राम चैट्स से खुलासा; प्रेमी व भाई चल रहे फरार #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #MurderCase #PaanShopkeeperMurder #SocialMediaIncident #Instagram #IllicitRelationship #PoliceDisclosure #CrimeNews #SubahSamachar
