अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला: शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी; बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक पान दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खून से लथपथ हालत में मिला दुकानदार मृतक की पहचान मनोज राय के रूप में हुई है, जो माखन साह चौक पर पान की दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों ने मनोज राय को खून से लथपथ अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनोज राय को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच की प्रक्रिया शुरू की। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, जांच तेज घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों और संभावित चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पढ़ें-Bihar News:दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला परिजनों का आरोप, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला घटना को लेकर मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका कहना है कि जब उनके बेटे मनोज राय ने इसका विरोध किया, तो उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या बहू के प्रेमी ने की है। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन बहू के मोबाइल पर प्रेमी का कॉल आया था, जिसे मनोज राय ने देख लिया था, जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच पुलिस ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 23:50 IST
अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला: शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी; बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #SubahSamachar
