टीम इंडिया बनी चैंपियन: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद मुजफ्फरपुर में जश्न, मुस्लिम समुदाय ने कहा- दुआ हुई कुबूल

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद मुजफ्फरपुरशहर जश्न में डूब गया। क्रिकेट प्रेमियों ने अलग-अलग अंदाज में खुशी मनाई। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और गुलाल उड़ाकर लोगों ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। मुजफ्फरपुर शहर के कल्याणी चौक, सरैयागंज टावर चौक, मक्कन साह चौक समेत कई इलाकों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खास बात यह रही कि मुस्लिम बस्तियों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। शहर के हृदयस्थल माने जाने वाले कल्याणी चौक पर जैसे ही टीम इंडिया के चैंपियन बनने की खबर आई, लोग गाजे-बाजे के साथ सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने “जीत गया-जीत गया, टीम इंडिया जीत गया” के नारे लगाए और हाथों में तिरंगा झंडा लहराया। इस दौरान कई जगहों पर विजय जुलूस भी निकाले गए। सरैयागंज टावर के पास भी सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। वहीं केदारनाथ रोड पर भी लोगों ने गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। पढे़ं:पत्नियों के विवाद में फंसे दो युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप ब्रह्मपुरा की मुस्लिम बस्ती में भी लोगों ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि रमजान के महीने में उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी थी और अल्लाह ने उनकी दुआ कबूल कर ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 23:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टीम इंडिया बनी चैंपियन: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद मुजफ्फरपुर में जश्न, मुस्लिम समुदाय ने कहा- दुआ हुई कुबूल #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #MuzaffarpurViralNews #MuzaffarpurLatestNews #MuzaffarpurHindiNews #SubahSamachar