Muzaffarpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुनीता कुमारी, पति विकास कुमार, निवासी अली नेउरा गांव (थाना मीनापुर) के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि वे चल जमाल गांव के रहने वाले हैं। सुनीता की शादी वर्ष 2013 में बड़े धूमधाम से अली नेउरा गांव निवासी विकास कुमार से हुई थी। प्रारंभ में सब कुछ ठीक था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दहेज में सामान और मोबाइल फोन की मांग की जा रही थी, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम फोन आया कि सुनीता ने जहरीली दवा खा ली है, उन्होंने परिजनों से जल्द पहुंचने को कहा। इस सूचना से उन्हें संदेह हुआ। जब वे ससुराल पहुंचे तो कमरे में बेटी का शव पड़ा मिला, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें:Bihar News:पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती मीनापुर थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 12:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #DeathOfMarriedWoman #MaternalSide #MurderAllegation #In-lawsSide #MeenapurPoliceStation #NeuraVillage #PoisonousMedicine #PoliceStationIn-charge #MuzaffarpurNews #BiharNews #SubahSamachar