Bihar News : फंदे से लटके शव की जानकारी पुलिस को दी, मगर हाथ रह गए खाली; युवक की मौत पर परिजनों ने क्या किया?
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बुधवार की देर शाम एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आननफानन में युवक के शव को नीचे उतारा और उसे लेकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि परिजन शव को कहीं छिपाने के लिए ले जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। अविवाहित था चंदन, पुलिस नहीं खोज सकी शव प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव के ही निवासी मोतीलाल राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक युवक अविवाहित था। मामले की सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। इस घटना को लेकर ग्रामीण हैरान हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह शव बरामद नहीं कर सकी और अंततः उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। परिजन भी गायब, दाह-संस्कार करने की चर्चा इस पूरे मामले पर साहेबगंज थाना अध्यक्ष (SHO) सुनील कुमार ने बताया कि एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार को भेजा गया था। घटनास्थल पर शव बरामद नहीं हुआ है और परिजन भी घर से गायब मिले। माना जा रहा कि परिजनों ने आननफानन में शव का दाह-संस्कार कर दिया है। पुलिस ने शव की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 21:57 IST
Bihar News : फंदे से लटके शव की जानकारी पुलिस को दी, मगर हाथ रह गए खाली; युवक की मौत पर परिजनों ने क्या किया? #CityStates #Crime #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #SubahSamachar
