Bihar: फोन बंद हुआ, फिर आई मौत की खबर; डेढ़ महीने पहले दूल्हा बने युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों में से एक की मौत हो गई है। वहीं मृतक के साथ आ रहा दूसरा युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी 23 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। मृतक युवक की महज डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी और अब उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों को संदेह है कि देर रात कॉल कर बुलाने वाले व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। रात के बुलावे के बाद टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़ इस घटना को लेकर मृतक युवक के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि मोहित कुमार की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी और वह रात को किसी दोस्त के बुलावे पर घर से निकला था। इस दौरान उसका एक दोस्त भी उसके साथ था। कुछ देर तक परिवार से उसकी बात होती रही, लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया और संपर्क टूट गया। इसके बाद परिजनों को संदेह हुआ। बाइक सलामत, फिर कैसे हुआ हादसा काफी खोजबीन के बाद यह पता चला कि युवक की दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी बाइक वहीं खड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि बाइक में खरोंच तक नहीं थी, ऐसे में सड़क दुर्घटना कैसे हुई, यह बड़ा सवाल है। इसी वजह से परिवार को इस घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका है। हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप परिजनों का आरोप है कि किसी न किसी कारण से मोहित कुमार की हत्या की गई है और उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता चल सके और दोषियों को सजा मिल सके। ये भी पढ़ें:बारात में जाने निकले थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि एक परिवार में पसरा मातम सच्चाई की तलाश में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने मांग की है कि साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 19:18 IST
Bihar: फोन बंद हुआ, फिर आई मौत की खबर; डेढ़ महीने पहले दूल्हा बने युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #SuspiciousDeath #MohitKumar #Sitamarhi #Runnisaidpur #Madhopur #NewlywedMan #RoadAccident #SuspicionOfConspiracy #AllegationOfMurder #SubahSamachar
