Bihar News: चाय की दुकान बनी आग का गोला, ढाई लाख की संपत्ति राख, दुकानदार झुलसा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक लाइन होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ पंचायत में सेमरा बम बाबा मंदिर के पास स्थित चाय-नाश्ते की दुकान में हुई। आग लगने के दौरान सिलेंडर भी फट गया। आग से बाइक, नकदी और दुकान का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान के मालिक झुलसे दुकान से सामान निकालने की कोशिश करते समय दुकान के मालिक मुकेश पंडित झुलस गए। उन्हें किसी तरह बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू ग्रामीणों की सूचना पर साहेबगंज और पारू से मिनी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इलाके में काफी अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे काबू में करना आसान नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल घायल दुकानदार का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 22:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: चाय की दुकान बनी आग का गोला, ढाई लाख की संपत्ति राख, दुकानदार झुलसा #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews: #SubahSamachar