टाटा और OpenAI के बीच साझेदारी का एलान: भारत में तैयार होगा 1 गीगावाट का 'हाइपरवॉल्ट' डेटा सेंटर

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में टेक लीडर्स ने दुनिया को एआई के भविष्य की झलक दिखाई। खास बात ये रही की दुनियाभर के दिग्गजों ने माना कि आने वाले समय में भारत एआई में नवाचारों का केंद्र बनकर उभरेगा। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने समिट की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस मंच ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कितना गंभीर है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी योजनाओं और विजन को दुनिया के बड़े नेताओं के सामने मजबूती से रखा है। इस समिट की सबसे बड़ी खबर टाटा ग्रुप और चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के बीच हुई साझेदारी रही। दोनों दिग्गज मिलकर भारत में ही एआई-आधारित डेटा सेंटर बनाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारा डेटा भारत में ही सुरक्षित रहेगा और सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद मजबूत होगा। इस प्रोजेक्ट की खास बातें: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 'हाइपरवॉल्ट डेटा सेंटर' का पहला ग्राहक ओपनएआई होगा। यह काम 100 मेगावाट से शुरू होगा, जिसे भविष्य में 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) तक बढ़ाया जा सकेगा। इससे एआई मॉडल्स भारत में बहुत तेज और सुरक्षित तरीके से चलेंगे, जो सरकारी और जरूरी कामों के लिए बहुत फायदेमंद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टाटा और OpenAI के बीच साझेदारी का एलान: भारत में तैयार होगा 1 गीगावाट का 'हाइपरवॉल्ट' डेटा सेंटर #TechDiary #National #AiSummit2026Delhi #IndiaAiImpactSummit2026 #TechNewsHindi #SubahSamachar