Agra News: नगर क्रिकेट लीग ने जीता खिताब
फतेहपुर सीकरी। बाईपास मोड़ स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग-2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को नगर क्रिकेट लीग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोड़ बाईपास क्रिकेट टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।मोड़ बाईपास क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर क्रिकेट लीग की टीम ने मात्र 15 ओवर में 138 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। समापन पर श्याम कैजुअल पॉइंट के संचालक उत्कर्ष चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष शशिकांत, डॉ. वीरेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्यों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 01:55 IST
Agra News: नगर क्रिकेट लीग ने जीता खिताब #NagarCricketLeagueWinsTheTitle. #SubahSamachar
