राजनांदगांव: गंदे पानी की शिकायत, एलम की कमी के कारण लोगों को हो रही परेशानी, प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन
राजनांदगांव नगर निगम के मोहारा फिल्टर प्लांट में एलम (फिटकरी) की कमी है जिसे लेकर आज नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेसी पार्षद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंच कर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा है और फिल्टर प्लांट में एलम की कमी दूर करने की मांग आयुक्त से की हैं,राजनांदगांव नगर निगम के लिए शुद्ध पेयजल की सप्लाई मोहारा फिल्टर प्लांट से किया जाता है और शिवनाथ नदी के पानी को साफ कर शहर में पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन पानी की सप्लाई के लिए बहुत जरूरी होता है एलम,एलम डालकर ही पानी की सफाई की जाती हैं,लेकिन एलम की कमी होने से शहर वासियों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा हैं कई जगह गंदे पानी की शिकायत आ रही हैं। .- फोटो : credit .- फोटो : credit
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 18:49 IST
राजनांदगांव: गंदे पानी की शिकायत, एलम की कमी के कारण लोगों को हो रही परेशानी, प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन #CityStates #Chhattisgarh #NagarNigamPaniSamasya #SubahSamachar
