तुम्हारा भविष्य शानदार है , लेनिन की सफलता पर भावुक हुए नागार्जुन, बेटे अखिल अक्किनेनी के लिए कही ये बात
एक्टर अखिल अक्किनेनी तीन साल के ब्रेक के बाद लौटे और अपनी हालिया रिलीज 'लेनिन' से उन्हें कामयाबी मिली। मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इस फिल्म ने उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दिलाई। फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान उनके पिता नागार्जुन अपने बेटे की चोट और कामयाबी पाने की उनकी कोशिशों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। एक्सीडेंट से ठीक होने में लग गए छह महीने 'लेलिन' की सक्सेस मीट में नागार्जुन ने अखिल के एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि करीब डेढ़-दो साल पहले एक अजीब से एक्सीडेंट में कांच से उसकी नस लगभग कट गई थी। उसके हाथ में सेंसेशन पूरी तरह खत्म हो गई थी। हमें नहीं पता था कि वह ठीक हो पाएगा या नहीं, वह हम सबके लिए बहुत मुश्किल समय था। खासकर मेरे और अमला के लिए। हमें नहीं लगा कि हम इसे सबके साथ शेयर कर सकते हैं। लेकिन किसी तरह, फिजियोथेरेपी और बाकी चीजों की मदद से, उसे ठीक होने में छह महीने लग गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 04:31 IST
तुम्हारा भविष्य शानदार है , लेनिन की सफलता पर भावुक हुए नागार्जुन, बेटे अखिल अक्किनेनी के लिए कही ये बात #SouthCinema #Khargone #MadhyaPradesh #National #Nagarjuna #Lenin #AkhilAkkineni #NagarjunaEmotional #LeninSuccessMeet #NagarjunaSonAkhilAkkineni #SubahSamachar
