Rohtak News: विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा को नागपाल ने सौंपे दस्तावेज

रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड की दुखद घटना में जान गंवाने वाले रोहित, अमन और कपिल के परिवारों को हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा की ओर से घोषित 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि शीघ्र ही उनके खातों में भेजी जाएगी। इसी संबंध में नगर निगम वार्ड-7 के पार्षद कपिल नागपाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. मिड्ढा को मृतकों के परिवारों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सौंपे। कपिल के अनुसार डॉ. मिड्ढा ने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से घोषित सहायता राशि की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 22:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा को नागपाल ने सौंपे दस्तावेज #NagpalHandedOverDocumentsToDeputySpeakerDr.KrishanMiddha. #SubahSamachar