Meerut News: नंगलामल शुगर मिल ने किया गन्ना भुगतान
मुंडाली। नंगलामल शुगर मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) अभिषेक कुमार ने बताया कि मिल 17 फरवरी तक कुल 61.74 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। वर्तमान पेराई सत्र में मिल द्वारा 9 फरवरी तक कुल 224.42 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। साथ ही अभिषेक ने कृषकों से अपना समस्त गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर बेसिक कोटे को बढ़ाने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:38 IST
Read More:
Nanglamal Sugar Mill made sugarcane payment
Meerut News: नंगलामल शुगर मिल ने किया गन्ना भुगतान #NanglamalSugarMillMadeSugarcanePayment #SubahSamachar
