वाराणसी में राष्ट्रीय पक्षी मोर मरा: करंट लगने की आशंका, शव के पोस्टमार्टम; राजकीय विधि से अंतिम संस्कार

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के आषाढ़ गांव में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सुबह करीब पांच बजे मोर को अचेत अवस्था में देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खजुरी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, निहाला मिश्र के घर के सामने स्थित बांस की कोठी के पास मोर के पंख चारों ओर बिखरे पड़े थे। मौके की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि मोर पर किसी जंगली या आवारा कुत्ते ने हमला किया होगा। हालांकि करंट लगने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 23:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में राष्ट्रीय पक्षी मोर मरा: करंट लगने की आशंका, शव के पोस्टमार्टम; राजकीय विधि से अंतिम संस्कार #CityStates #Varanasi #Peacock #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar