राष्ट्रीय शिक्षा नीति: कॉलेजों में चार वर्षीय कोर्स के लिए सीमित विषय; विद्यार्थियों को करनी होगी पड़ताल

हिमाचल प्रदेश में सत्र 2026-27 से 26 सरकारी महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत यह व्यवस्था लागू की जा रही है। हालांकि, इन संस्थानों के सभी विषय नए ढांचे में शामिल नहीं किए गए हैं। कई महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में विषय अभी भी तीन वर्षीय डिग्री प्रणाली के तहत संचालित होंगे। इससे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को संस्थान के साथ पसंदीदा विषय की उपलब्धता की पड़ताल करनी होगी। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 29 में से आठ विषय चार वर्षीय कार्यक्रम में नहीं हैं। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में 28 में से नौ विषय तीन वर्षीय रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 23:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राष्ट्रीय शिक्षा नीति: कॉलेजों में चार वर्षीय कोर्स के लिए सीमित विषय; विद्यार्थियों को करनी होगी पड़ताल #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #NationalEducationPolicy #SubahSamachar