Delhi News: राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव संपन्न
नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में एक नवंबर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पार्लियामेंट स्ट्रीट पर गो-रक्षा आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले संतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वैदिक हवन-पूजन, गो कथा, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ। गोपाल मणि जी महाराज ने गो कथा का वाचन किया। समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने संपूर्ण गोवंश की रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई। वहीं, पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने भी गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय गोधन महासंघ के संयोजक विजय खुराना ने कहा कि गोशालाएं रोजगार और आत्मनिर्भरता के केंद्र बन सकती हैं। महोत्सव में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 14:44 IST
Delhi News: राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव संपन्न #National'Godhan'(CattleWealth)DiwaliFestivalConcludes #SubahSamachar
