News: बंगाल में TMC का मतदाता सूची पर सवाल; गोवा के पोंडा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने केतन को बनाया उम्मीदवार
टीएमसीके नेता महुआ मोइत्रा, पार्थ भौमिक और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने मतदाता संख्या में अंतर और पूरक मतदाता सूची की देरी को लेकर सवाल उठाए। मोइत्रा ने कहा कि 28 फरवरी को पोस्ट-SIR सूची में मतदाताओं की संख्या 7,04,59,000 थी, जबकि 15 मार्च को चुनाव की तारीखें घोषित होने पर इसे 6,44,52,609 बताया गया। उन्होंने पूछा कि यह दो अलग आंकड़े कैसे हो सकते हैं।टीएमसीनेताओं ने कहा कि लगभग 60 लाख मतदाता अभी विवाद के तहत हैं, और पूरक सूची कब प्रकाशित होगी, इस पर स्पष्टीकरण चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि पूरक सूची शुक्रवार या शनिवार तक जारी हो सकती है, लेकिन पूरी सूची के बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 03:54 IST
News: बंगाल में TMC का मतदाता सूची पर सवाल; गोवा के पोंडा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने केतन को बनाया उम्मीदवार #IndiaNews #National #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #LatestIndiaNewsUpdates #IndiaNewsInHindi #SubahSamachar
