Updates: शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- ममता का कोई मुकाबला नहीं; एक अप्रैल से दिखेगा ATF कीमतों में बढ़ोतरी का असर

तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व क्षमता और टीएमसी का प्रभुत्व बंगाल में बेजोड़ है और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कोई मुकाबला नहीं है। सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा जब बंगाल की प्रतिष्ठा की बात आती है, तो जनता एकजुट रहती है और जानती है कि ममता बनर्जी बंगाल की मां, बहन और बेटी हैं। गौरतलब है किपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई को होगी। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटें। एटीएफ की कीमतों में वृद्धि का असर 1 अप्रैल से दिखेगा-राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) की बढ़ी हुई कीमतों का असर 1 अप्रैल से दिख सकता है। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा एटीएफ की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं। इसका असर संभवतः 1 अप्रैल से नजर आएगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सुरक्षा और सुचारू संचालन प्राथमिकता है और मंत्रालय एयरलाइंस से फीडबैक ले रहा है। नायडू ने कहा कि मंत्रालय, विदेश विभाग और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि वृद्धि का असर संचालन या यात्रियों पर न पड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- ममता का कोई मुकाबला नहीं; एक अप्रैल से दिखेगा ATF कीमतों में बढ़ोतरी का असर #IndiaNews #National #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #LatestIndiaNewsUpdates #IndiaNewsInHindi #SubahSamachar