Updates: झारखंड में एक करोड़+ का इनामी माओवादी अरेस्ट; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- चेन्नई हवाईअड्डे पर असुविधा नहीं
झारखंड के धनबाद जिले से मंगलवार शाम एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी टॉप माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया गया। वह कई राज्यों में वांछित था। इस ऑपरेशन में दो अन्य माओवादी भी पकड़े गए। मंगलवार को ही 16 माओवादियों ने झारखंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें छह पर 39 लाख रुपये का इनाम था। 128 मामलों में वांछित संतोष महतो (15 लाख रुपये इनामी) भी इनमें शामिल था। एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- चेन्नई हवाईअड्डे पर असुविधा नहीं चेन्नई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हुई कथितअसुविधा की खबरें सामने आने के बादमंगलवार को एयरपोर्ट प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को असुविधा होने के आरोपों को "झूठा" बताया। उन्होंने कुछ एक्सेस गेट बंद होने की बात को भी खारिज किया। प्राधिकरण ने इन आरोपों को "झूठा और निराधार" करार दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई और उन्हें एयरपोर्ट तक पूरी पहुंच मिली। पहले सूत्रों ने दावा किया था कि लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमार और दोहा जैसे प्रमुख वैश्विक गंतव्यों के लिए सैकड़ों यात्री घंटों फंसे रहे। एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5 बजे से 11 बजे के बीच चेन्नई एयरपोर्ट से 17 उड़ानों में 2831 यात्रियों ने यात्रा की। यह यातायात T2 टर्मिनल की स्वीकृत क्षमता के अनुसार सामान्य है। T2 टर्मिनल की पीक आवर क्षमता 1600 यात्रियों की है। प्रवेश द्वारों पर देरी और भीड़ की रिपोर्ट गलत व भ्रामक है। यात्रियों के प्रतीक्षा समय का विस्तृत विश्लेषण PFMS का उपयोग करके किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 05:46 IST
Updates: झारखंड में एक करोड़+ का इनामी माओवादी अरेस्ट; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- चेन्नई हवाईअड्डे पर असुविधा नहीं #IndiaNews #National #SubahSamachar
