Cyber Fraud: देशभर में फैले साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, यूपी, दिल्ली समेत 16 राज्यों से 104 ठग गिरफ्तार
तेलंगाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ व्यापक कार्रवाई में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो देशभर में जाल बिछाकर नियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत 16 राज्यों से इस गिरोह के 104 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में एक निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर, 17 अकाउंट एग्रीगेटर और 86 म्यूल (फर्जी) खाताधारक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत की गईं। गिरफ्तार आरोपी देशभर में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के 1,055 मामलों से जुड़े थे, जिनमें कुल लगभग 127 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। हाल के दिनों में, निवेश घोटाला, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे मामलों की पड़ताल के दौरान ठगों का पता चला। 32 विशेष टीमें की गई थीं गठित हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि गिरोह का पता लगाने के लिए अनुभवी जांचकर्ताओं की 32 विशेष टीमें गठित की गईं और 10 दिनों के भीतर 16 राज्यों में एक अभियान चलाया गया। टीमों को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा में स्थित साइबर अपराध के प्रमुख केंद्रों पर तैनात किया गया था। 72 घंटे में 54 एफआईआर: तीन करोड़ से अधिक की ठगी मध्य प्रदेश की राजधानी में साइबर अपराधियों ने ऐसा जाल बिछाया कि महज 72 घंटों में एक दर्जन थानों में 54 साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हो गए। अब तक दर्ज प्रकरणों में जालसाज तीन करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक की रकम उड़ा चुके हैं। कई मामलों में अभी भी अधिकारियों की अनुमति के बाद एफआईआर दर्ज होना बाकी है। ये भी पढ़ें:UK: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य से 3.50 लाखकी साइबर ठगी, ईपीएफओ अधिकारी बनकर किया फोन;लिंक भेजकर उड़ा ली रकम सबसे सनसनीखेज मामला 'डिजिटल अरेस्ट' का सामने आया है, जिसमें अहमद नगर कॉलोनी निवासी उर्मिला शुक्ला और उनके परिवार को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर ऑनलाइन बंधक जैसा बना लिया गया। बदमाशों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर ढाई महीने तक भय का माहौल बनाया और मोटी रकम ऐंठ ली। यह वारदात 1 दिसंबर 2025 की है, जिसका मामला अब दर्ज किया गया है। अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 04:12 IST
Cyber Fraud: देशभर में फैले साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, यूपी, दिल्ली समेत 16 राज्यों से 104 ठग गिरफ्तार #IndiaNews #National #Cyber #CyberFraud #CyberCrime #TelanganaPolice #Delhi #UttarPradesh #Uttrakhand #SubahSamachar
