नौतपा: बाबा विश्वनाथ का फलों के रस का लगेगा भोग, धाम में लगे 10 पोर्टेबल वाटर काउंटर; जानें खास बातें
Varanasi News: नौतपा पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण के साथ ही भीषण गर्मी से राहत देने के लिए परिसर और कतार मार्ग के कई स्थलों पर जर्मन हैंगर और कैनोपी की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा जर्मन हैंगर और टेंसाइल स्ट्रक्चर के भीतर मिस्ट फैन स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतल वातावरण उपलब्ध हो सके। न्यास द्वारा विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों को बिस्कुट वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विभिन्न स्थानों पर ओआरएस, ग्लूकोज एवं गुड़ की उपलब्धता भी कराई गई है, ताकि गर्मी एवं निर्जलीकरण से बचाव किया जा सके। धाम परिसर में कुल 19 स्थानों पर शुद्ध और शीतल पेयजल के वाटर कूलर के साथ ही 10 स्थानों पर पोर्टेबल वाटर काउंटर की व्यवस्था है। कतारबद्ध होकर दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जूट मैट बिछाए गए हैं, जिससे उन्हें गर्म फर्श से राहत मिल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 07:56 IST
नौतपा: बाबा विश्वनाथ का फलों के रस का लगेगा भोग, धाम में लगे 10 पोर्टेबल वाटर काउंटर; जानें खास बातें #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #Nautapa2026 #KashiVishwanath #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
