नवरात्रि फैशन: गरबा नाइट के लिए क्या खरीदें? लहंगा, घाघरा या चनिया चोली, जानिए क्या है अंतर
Types Of Lehenga: गरबा और डांडिया नाइट्स का सीजन आते ही सबसे पहला सवाल होता है,इस बार पहनें क्या बाजार और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर लहंगा, घाघरा और चनिया चोली के इतने डिजाइन नजर आते हैं कि कई बार इनके बीच अंतर समझना मुश्किल हो जाता है। खासकर पहली बार गरबा या डांडिया नाइट में शामिल होने वाली लड़कियों के लिए यह कन्फ्यूजन और बढ़ जाता है। देखने में ये तीनों आउटफिट भले ही एक जैसे लगें, लेकिन इनके स्टाइल, सिल्हूट, कढ़ाई और पारंपरिक पहचान में काफी अंतर हो सकता है। अगर आप भी नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए आउटफिट खरीदने वाली हैं तो सिर्फ रंग और डिजाइन देखकर ड्रेस चुनने की बजाय यह समझना जरूरी है कि लहंगा, घाघरा और चनिया चोली आखिर होते क्या हैं सही जानकारी होने पर आप न केवल अपनी पसंद का आउटफिट चुन पाएंगी, बल्कि गरबा के दौरान ऐसा लुक भी पा सकती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 07:32 IST
नवरात्रि फैशन: गरबा नाइट के लिए क्या खरीदें? लहंगा, घाघरा या चनिया चोली, जानिए क्या है अंतर #Fashion #National #GarbaNight2026 #Navratri2026 #DurgaPuja2026 #ShardiyaNavratri2026 #Lehenga #SubahSamachar
