Lucknow News: एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत शासनी बने ओडिशा विश्वविद्यालय के कुलपति

लखनऊ। राजधानी स्थित राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के निदेशक डॉ. अजीत कुमार शासनी को केंद्रीय विश्वविद्यालय, ओडिशा का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसका नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, भारत की राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की विजिटर के रूप में यह नियुक्ति की है। डॉ. शासनी का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक रहेगा। उनकी नियुक्ति को शिक्षा और वैज्ञानिक जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 21:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow News: एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत शासनी बने ओडिशा विश्वविद्यालय के कुलपति #NBRIDirectorDr.AjitShasaniAppointedViceChancellorOfOdishaUniversity #SubahSamachar