Rohtak News: एनसीसी कैडेट्स को दी ऑब्सटेकल की ट्रेनिंग
रोहतक। 2 हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी की ओर से एसआरएस स्कूल में शनिवार को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ऑब्सटेकल की ट्रेनिंग दी गई। इसमें वरिष्ठ वर्गीय कन्या कैडेटों के लिए वालीबॉल व कनिष्ठ वर्ग के लिए खो-खो प्रतियोगिता हुई। खो-खो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा की कैडेट विजयी रही। इसी के साथ फायरिंग कंपटीशन भी आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में कैडेट्स को अपनी कला दिखाने का भरपूर अवसर मिला। शैक्षणिक भ्रमण के लिए कैडेट्स को एमएसएमई का दौरा करवाया गया। इससे कैडेट्स को करियर के नवीनतम अवसर संबंधित जानकारी दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 21:22 IST
Read More:
NCC Cadets Given Obstacle Training
Rohtak News: एनसीसी कैडेट्स को दी ऑब्सटेकल की ट्रेनिंग #NCCCadetsGivenObstacleTraining #SubahSamachar
