Maharashtra: फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए शरद पवार, शरीर में पानी की कमी बनी वजह; डॉक्टर बोले- हालत स्थिर

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद पवार को रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक 85 वर्षीय शरदपवार को हल्का डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) हो गया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें ड्रिप के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें - Tamil Nadu Politics: स्टालिन के अधिकार छीने जाने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, डीएमके सरकार पर लगाए ये आरोप दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे शरद पवार रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों ने बताया कि शरद पवार को करीब दो दिन तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और उसके बाद उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनके इलाज की निगरानी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं। इससे पहले भी 9 फरवरी को उन्हें सीने में संक्रमण के कारण इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी मिल गई थी। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 10:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए शरद पवार, शरीर में पानी की कमी बनी वजह; डॉक्टर बोले- हालत स्थिर #IndiaNews #National #Maharashtra #SharadPawarHospitalisedNews #NcpSpChiefHealthUpdate #SharadPawarDehydrationIssue #PunePrivateHospitalAdmission #SharadPawarLatestHealthBulletin #MaharashtraPoliticalNewsUpdate #RajyaSabhaMpSharadPawar #SubahSamachar