Meerut News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने जीसीए को हराया
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम रघुबीर सिंह भाटी अंडर- 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और जीसीए की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी में जीसीए को चार विकेट से हराकर जीत प्राप्त की। 30 ओवर के मैच में जीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर के निर्धारित मैच में 160 रन का लक्ष्य रखा। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की ओर से दैविक धनकर ने 3 तथा वीर राज मालिक ने 2, भव्या ने-2 विकेट लिए। जीसीए की ओर से सर्वाधिक रन शुभान ने बनाए। उन्होंने शानदार 69 रन की पारी खेली। विवान ने भी उनका साथ देते हुए 37 रन का योगदान टीम के लिए दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 25 ओवर में 160 रन का लक्ष्य 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सर्वाधिक रन कान्हा शर्मा ने बनाए। उन्होंने 33 तथा अमोघ सिरोही ने 27 और सैम भारद्वाज ने 22 रन का योगदान दिया। जीसीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवान और भाविश ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दैविक धनकर को दिया गया। इस मौके पर जेपी क्रिकेट एकेडमी के कोच सनी भाटी, राजीव कुमार, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 14:02 IST
Meerut News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने जीसीए को हराया #NeelkanthCricketAcademyDefeatedGCA. #SubahSamachar
