Kangra News: विधायक ने काठगढ़ में स्वागत द्वार का किया शिलान्यास, 10 लाख होंगे खर्च

इंदौरा (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को काठगढ़ पंचायत में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इंदौरा-कुरसान-काठगढ़ सड़क का लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस सड़क के पूर्ण होने से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक ने क्षेत्र की धार्मिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि काठगढ़ महादेव, गंगथ क्यालु बाबा महाराज और डमटाल राम मंदिर जैसे पवित्र स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता को 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी से अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, सहायक अभियंता सिकंदर सिंह, ओबीसी सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण, पंचायती राज खंड अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व प्रधान शेर अली, कांग्रेस कार्यकर्ता करण परमार, सरजीव कटोच, लाल सिंह और स्वदेश सोनू सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: विधायक ने काठगढ़ में स्वागत द्वार का किया शिलान्यास, 10 लाख होंगे खर्च #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar