Jind News: कड़े सुरक्षा घेरे में आज होगी नीट परीक्षा

जींद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू होगी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 3018 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर एक निरीक्षक और चार महिला पुलिसकर्मियों सहित 23 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दो डीएसपी स्तर के अधिकारी निगरानी करेंगे। छह पेट्रोलिंग पार्टियों में चार-चार पुलिसकर्मी और दो सशस्त्र जवान शामिल रहेंगे। साइबर टीमों को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें लगभग 500 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में 15 चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन और जैमर लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी, जबकि बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।बिना अनुमति नहीं होगा प्रवेशपरीक्षा केंद्रों में मीडिया के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की जांच, पंजीकरण एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था एनटीए द्वारा की जाएगी और केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। छह परीक्षा केंद्रों पर 3018 परीक्षा देंगे परीक्षा- संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज 600- राजकीय महिला काॅलेज 594- चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 576- चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 528- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 408 - राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 312 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भीड़ एकत्रित करने, हथियार लाने और फोटोस्टेट की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। मीडिया और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।- डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साइबर निगरानी और पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय रहेंगी। अभ्यर्थियों और आमजन से सहयोग की अपील है। परीक्षा केंद्र को बाहर कोई भी संदिग्ध गतिविधियों में मिला तो उस पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। - कुलदीप सिंह एसपी जींद।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: कड़े सुरक्षा घेरे में आज होगी नीट परीक्षा #NEETExamToBeHeldTodayUnderATightSecurityCover. #SubahSamachar