NEET Paper Leak: हिमाचल के 13,039 विद्यार्थियों ने दिया था नीट, परीक्षा रद्द होने से आक्रोश

नीट रद्द होने से डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के 13,039 विद्यार्थियों को भी बड़ा झटका लगा है। अब उन्हें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दोबारा देनी होगी। तीन मई को प्रदेश के आठ परीक्षा केंद्रों में नीट का आयोजन हुआ। उसके बाद अब विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे और आगे की काउंसलिंग की तैयारी में जुटे थे। परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कई विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक तैयारी कर परीक्षा दी थी और अब दोबारा परीक्षा देने से मानसिक दबाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों ने अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक बोझ की भी बात कही है। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील मामले में व्यवस्थाओं में कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। कई छात्रों ने दोबारा परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है, ताकि तैयारी की रणनीति बनाई जा सके। अभिभावकों का कहना है कि दोबारा परीक्षा के कारण विद्यार्थियों की तैयारी और प्रवेश प्रक्रिया की समय सीमा प्रभावित हो सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 21:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




NEET Paper Leak: हिमाचल के 13,039 विद्यार्थियों ने दिया था नीट, परीक्षा रद्द होने से आक्रोश #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #NeetPaperLeak #NeetPaperCancelled #SubahSamachar