NEET-UG: अलीगढ़ में 18 केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा आज, अर्द्धसैनिक बल की तैनाती, ड्रोन से हेगी निगरानी
नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की पुनर्परीक्षा आज है। यह परीक्षा 185 केंद्रों पर है, जिसमें 8,891 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं, केंद्रों पर दिल्ली से नजर रखी जाएगी। ड्रोन का भी इस्तेमाल में होगा। प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और जरूरी फोटो के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती रहेगी। इनकी तैनाती को लेकर गोपनीयता बरती गई है। आज दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित प्रारूप पर चिपकाकर एक पोस्टकार्ड साइज फोटो, सरकार द्वारा जारी मूलरूप में पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) एक पारदर्शी पानी की बोतल ही परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त अन्य किसी सामान घड़ी, पेन, पेंसिल, मोबाइल, कैलकुलेटर, आभूषण, पर्स, बैग कुछ भी परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट किया हुआ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड फोटो प्रवेश पत्र के साथ संलग्न प्रारूप पर चिपकाकर दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन दस्तावेजों को मोबाइल में दिखाने से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए प्रवेश पत्र, फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षार्थी के पास दस्तावेज के रूप में उपलब्ध होने चाहिए अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:49 IST
NEET-UG: अलीगढ़ में 18 केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा आज, अर्द्धसैनिक बल की तैनाती, ड्रोन से हेगी निगरानी #CityStates #Aligarh #NeetUgReExam #AligarhNews #NeetExamCentreInAligarh #SubahSamachar
