TOP News: ईरान का अमेरिकी विमान गिराने का दावा, नीट पेपर पर फौजी कवच की तैयारी; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट
आज शुक्रवार, 29 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षा व्यवस्था से है, जहां नीट-यूजी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। उधर, सात समंदर पार कूटनीति के गलियारे दहक उठे हैं; होर्मुज की खाड़ी में ईरान ने चार जहाजों पर मिसाइलें दागकर और अमेरिकी विमान गिराने का दावा कर जंग का नया बिगुल फूंक दिया है। इस बीच, आम जनता और वाहन मालिकों के लिए सरकार एक नया प्लान लेकर आई है, जिसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों के हिसाब से इथेनॉल युक्त पेट्रोल चुनने की आजादी मिलेगी। राहत की बात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए भी है, जहां हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। इधर, यूपी की सियासत में 'मिशन 2027' को लेकर अभी से तलवारें खिंच गई हैं, जहां सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सपा की जिद और कांग्रेस की बढ़ती महत्वाकांक्षा ने गठबंधन की गांठ ढीली कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से बिहार के सीमांचल में नेपाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर पिछले दो दशकों के जमीन सौदों की कुंडली खंगालने की बड़ी तैयारी चल रही है, तो वहीं चुनावी हार के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी बिखराव के मुहाने पर खड़ी है। सेहत की बात करें तो वैज्ञानिकों का दावा है कि संगीत सीखने से बढ़ती उम्र में भी दिमाग जवां रहता है जबकि बॉलीवुड गलियारे से नेहा धूपिया ने कास्टिंग डायरेक्टर के एक कड़वे कमेंट का खुलासा कर सबको चौंका दिया है। देश-दुनिया की ये बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 05:40 IST
TOP News: ईरान का अमेरिकी विमान गिराने का दावा, नीट पेपर पर फौजी कवच की तैयारी; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट #IndiaNews #National #NeetUgIafPlanes #IranHormuzStraitMissile #EthanolBlendedPetrolPlan #DelhiWeather #RainAlert #SubahSamachar
