NEET UG : एनटीए ने परखीं तैयारियां, जैमर-बायोमेट्रिक से लेकर सीसीटीवी नेटवर्क तक की पड़ताल
दिन शनिवार, समय सुबह के 11 बजे। शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर हलचल थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी एक-एक कमरे में पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल कर रहे थे। कहीं जैमर की रेंज जांची जा रही थी तो कहीं बायोमेट्रिक मशीनों के जरिये पहचान सत्यापन की प्रक्रिया का ट्रायल चल रहा था। केपी इंटर कॉलेज समेत जिले के सभी 47 केंद्रों पर रविवार को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा से पहले सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की अंतिम रिहर्सल की गई। इस परीक्षा में 23104 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम और निगरानी तंत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या तकनीकी बाधा की गुंजाइश न रहे।इस बार परीक्षा को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है। केंद्रों के बीच लगाए गए जैमर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सिग्नल को निष्क्रिय करेंगे जबकि अभ्यर्थियों की पहचान बायोमेट्रिक सत्यापन से होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका जमा करने तक हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:50 IST
NEET UG : एनटीए ने परखीं तैयारियां, जैमर-बायोमेट्रिक से लेकर सीसीटीवी नेटवर्क तक की पड़ताल #CityStates #Prayagraj #NeetAdmitCard #NtaExamCentre #NeetExam #SubahSamachar
