नेपाल में क्या हैं इस चुनाव के मुद्दे?: पीएम पद के लिए किसके बीच मुकाबला, कौन से अहम चेहरे मैदान में
नेपाल में गुरुवार (5 मार्च) को होने वाले चुनावों के लिए देश के सियासी दलों ने कमर कस ली है। सितंबर में जेन जेड की ओर से किए गए प्रदर्शनों के बाद अब यह पहला चुनाव है। एक ओर जहां इस चुनाव में कुछ नई पार्टियां युवाओं के वोटों को हासिल कर नेपाल की राजनीतिक पृष्ठभूमि को बदलने के लिए संघर्ष करेंगी तो कुछ पुराने दल इस चुनाव में अपनी वैधता की लड़ाई जारी रखेंगे। इनमें से कई पार्टियां तो अपना राष्ट्रीय दर्जा तक बचाने की जंग में होंगी। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर नेपाल के चुनाव में इस बार कौन सी पार्टियां मैदान में हैं इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए कौन-कौन ताल ठोंक रहा है इस चुनाव में मुद्दे क्या हैं वह कौन सी सीटें हैं, जहां चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी आइये जानते हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 03:03 IST
नेपाल में क्या हैं इस चुनाव के मुद्दे?: पीएम पद के लिए किसके बीच मुकाबला, कौन से अहम चेहरे मैदान में #World #International #NepalPrimeMinisterCandidates #WhoAreThePrimeMinisterContenders #NepalPoliticalParties #NepalElectionsIssues #NepalElectionsExplainedNews #NepalElection2026 #NepalElections #NepalGeneralElections2026 #NepalPollingProcess #NepalVoting #SubahSamachar
