नेटफ्लिक्स ने मशहूर कोरियन बैंड BTS से मिलाया हाथ, जल्द रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म; जानिए रिलीज डेट
नेटफ्लिक्स ने कोरियन बैंड बीटीएस से हाथ मिलाया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को K-पॉप बैंड BTS के साथ साझेदारी का एलान किया है। इसके तहत नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'बीटीएस: द रिटर्न' रिलीज होगी। इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय इस ग्रुप के आगामी कॉन्सर्ट को भी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अधिकार नेटफ्लिक्स के पास हैं। दुनियाभर में लाइव होगा कॉन्सर्ट करीब चार साल के म्यूजिकल ब्रेक के बाद कोरियन-पॉप दिग्गज BTS कमबैक को तैयार हैं। इनका एल्बम ARIRANG रिलीज होगा। इसके अलावा BTS द कमबैक लाइव भी होने जा रहा है। यह बैंड 21 मार्च को सियोल के ऐतिहासिक ग्वांगवामुन स्क्वायर में परफॉर्मेंस देगा। नेटफ्लिक्स इस कॉन्सर्ट को दुनियाभर में लाइव दिखाएगा। आर्यन खान की सीरीज के खिलाफ मुंबई में मानहानि केस दायर कर सकेंगे समीर वानखेड़े, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति 'बीटीएस-द रिटर्न' कब होगी रिलीज बैंड के लाइव कॉन्सर्ट के अलावा डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'बीटीएस-द रिटर्न' भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 27 मार्च 2026 से दर्सकों के लिए उपलब्ध होगी। इस फिल्म में इस बैंड के कमबैक एल्बम 'अरिरंग' ( ARIRANG) को बनाने की कहानी दिखाई जाएगी। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 16:10 IST
नेटफ्लिक्स ने मशहूर कोरियन बैंड BTS से मिलाया हाथ, जल्द रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म; जानिए रिलीज डेट #Entertainment #National #Netflix #NetflixTeamsUpWithKPopBandBts #Bts #BtsDocumentaryToReleaseOnNetflix #NetflixCollaborationWithBts #BtsTheReturn #नेटफ्लिक्स #बीटीएस #SubahSamachar
