वकील बने सनी देओल, एक्टिंग में लौटीं फराह तो सैफ को मिलीं दो फिल्में; नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किए 27 नए प्रोजेक्ट
ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने आज मंगलवार को अपनी आगामी सीरीज और फिल्मों का एलान किया है। इस साल भारतीय दर्शकों को इस प्लेटफॉर्म पर क्या खास देखने को मिलने वाला है। नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर 'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज का एलान नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर भी रिलीज किया है। इसमें कारगिल युद्ध की अनकही कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसमें जिमी शेरगिल और एक्टर सिद्धार्थ जैसे सितारे हैं। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) परिणीति की सीरीज का फर्स्ट लुक रिलीज, इस फिल्म में दिखेंगी माधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स ने माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'मां बहन' का भी एलान किया है। इसका टीजर रिलीज किया गया है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा अभिनीत सीरीज 'तलाश' का भी फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इसमें सोनी राजदान, अनूप सोनी और जेनिफर विंगेट भी नजर आएंगे। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) 'मिसमैच सीजन 4' का एलान नेटफ्लिक्स ने अपनी भारतीय सीरीज और फिल्मों के एलान की कड़ी में 'मिसमैच 4' का भी एलान कर दिया है। इसके अलावा 'देसी ब्लिंग' का टीजर भी जारी किया गया है। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) 'टोस्टर' का पोस्टर जारी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता कंजूस व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' का एलान आज मंगलवार को 'घूसखोर पंडत' फिल्म का एलान किया गया है। इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आएंगे। मनोज, एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम अजय दीक्षित है, लेकिन पुलिस महकमे में उन्हें 'पंडत' कहा जाता है। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) सैफ अली खान दिखाएंगे भारत के पहले चुनाव की कहानी, 'हम हिंदुस्तानी' का एलान सैफ अली खान की 'हम हिंदुस्तानी' का एलान भी कर दिया गया है। इसके टीजर रिलीज हुआ है। 'हम हिंदुस्तानी' सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म है। इसमें भारत के पहले चुनाव की कहानी दिखाई जाएगी। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का बनना। 'हम हिंदुस्तानी' में देखिए भारत के पहले चुनाव की अनकही कहानी'। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) 'मुसाफिर' कैफे का एलान फिल्म 'मुसाफिर कैफे' का भी आधिकारिक एलान हो चुका है। इसमें विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। आज जारी टीजर काफी दिलचस्प है। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) 'हैलो बच्चों' में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह एक्टर विनीत कुमार सिंह की 'हैलो बच्चों' का एलान भी आज मंगलवार को हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति दिखाई गई है। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:56 IST
वकील बने सनी देओल, एक्टिंग में लौटीं फराह तो सैफ को मिलीं दो फिल्में; नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किए 27 नए प्रोजेक्ट #Bollywood #Entertainment #WebSeries #National #NetflixNewReleaseAnnouncement #NetflixUpcomingMoviesAndSeries #Netflix #NetflixNewRelease #नेटफ्लिक्स #SubahSamachar
