Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल की फॉर्मूलरी में नई दवाएं और उपकरण शामिल, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

-अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह फैसला नई दवाएं और डिस्पोजेबल/उपभोग्य सामग्री अनुमोदन समिति की सिफारिशों और निदेशक की मंजूरी के बाद लिया गया।अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज देने के लिए अपनी फॉर्मूलरी में कई नई दवाएं और डिस्पोजेबल उपकरण शामिल किए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह फैसला नई दवाएं और डिस्पोजेबल/उपभोग्य सामग्री अनुमोदन समिति की सिफारिशों और निदेशक की मंजूरी के बाद लिया गया। फॉर्मूलरी में शामिल नई दवाओं में इंजेक्शन रैनिबिजुमैब 2.3 मिग्रा/0.23 एमएल को आंखों की बीमारियों, खासकर मैक्यूलर डिजनरेशन के इलाज के लिए शामिल किया गया है। यह दवा भर्ती मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।इसके अलावा कैप्सूल ट्रेटिनॉइन 10 मिग्रा को त्वचा रोगों और कुछ प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए मंजूरी दी गई है। यह भर्ती और ओपीडी दोनों मरीजों को दी जाएगी। वहीं, कैप्सूल टोकोट्रिएनॉल गामा और डेल्टा 400 मिग्रा को एंटीऑक्सीडेंट के रूप में शामिल किया गया है, जो कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों में सहायक मानी जाती है। इसके साथ इंट्रावेसिकल/टॉपिकल इरिगेशन सॉल्यूशन को मूत्राशय और बाहरी घावों की सफाई के लिए शामिल किया गया है। वहीं, एन-ब्यूटाइल-2 सायनोएक्रिलेट 0.5 एमएल/1 एमएल वायल का उपयोग सर्जरी में घाव बंद करने वाले विशेष गोंद के रूप में किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई दवाओं और उपकरणों के शामिल होने से मरीजों को अधिक सुरक्षित और उन्नत इलाज मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल की फॉर्मूलरी में नई दवाएं और उपकरण शामिल, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज #NewDrugsAndEquipmentAddedToRMLHospital'sFormulary #ProvidingBetterTreatmentToPatients #SubahSamachar