स्नातक में दाखिलों का नया शेड्यूल जारी, आवेदन 12 तक होंगे
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई करने के बाद अब मेरिट लिस्ट जारी करने और फीस भरने का एक बार फिर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के जनसंचार विभागाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि यदि विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म में कोई संशोधन करना चाहें तो अब 13 जुलाई तक कर सकते हैं। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 18 जुलाई तक होगी। ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है। यदि कोई ऑब्जेक्शन होगा तो एसएमएस से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना मिल जाएगी। आवेदक को ऑब्जेक्शन दूर करके ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन करना होगा। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी होगी ताकि कोई आपत्ति हो तो उसे दूर कर दिया जाए। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को आएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 23 से 27 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी जबकि दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को आएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस भर सकेंगे।इंसेट4 अगस्त से शुरू होगी ओपन काउंसिलिंगपहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिलों के बाद खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खुलेगा और 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त फीस लगेगी। इंसेटनेहरू कॉलेज में अब तक 1812 आवेदनराजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में यूजी की 1200 सीटों के लिए शुक्रवार शाम तक 1812 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 815, बीसीए की 80 सीटों के लिए 282, बीबीए की 80 सीटों के लिए 154, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 161, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 150, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 175 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 75 आवेदन किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:06 IST
स्नातक में दाखिलों का नया शेड्यूल जारी, आवेदन 12 तक होंगे #NewScheduleForUndergraduateAdmissionsReleased;ApplicationsAcceptedUntilThe12th. #SubahSamachar
