Noida News: पथिक स्टेडियम में जल्द शुरू होंगी नई खेल सुविधाएं

- टेनिस, पिकलबॉल, बैडमिंटन और स्विमिंग की सुविधाएं विकसित करेगा प्राधिकरणग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के इनडोर परिसर में खिलाड़ियों को जल्द नई खेल सुविधाएं मिलने वाली हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यहां टेनिस कोर्ट, पिकलबॉल कोर्ट और अंतरराष्ट्रीय मानकों की टेनिस अकादमी का संचालन निजी एजेंसी के माध्यम से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए अनुभवी एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (खेल) विनोद शर्मा ने बताया कि एजेंसियां 13 जुलाई तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकती हैं। प्रस्तावों के मूल्यांकन के बाद संचालन के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट और स्विमिंग पूल की सुविधाएं भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्विमिंग पूल के संचालन से पहले उसका रिनोवेशन कराया जाएगा, जिसे जुलाई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण का उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 16:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पथिक स्टेडियम में जल्द शुरू होंगी नई खेल सुविधाएं #NewSportsFacilitiesWillSoonBeAvailableAtPathikStadium. #SubahSamachar