Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नौवीं कक्षा में पढ़ाया जाएगा नया सिलेबस, निदेशालय ने मांगा रिकाॅर्ड
हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नौवीं कक्षा में नया सिलेबस पढ़ाया जाएगा। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से देशभर में नौवीं कक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम लागू किया है। इसी को देखते हुए प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सभी संबद्ध स्कूलों से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का संशोधित नामांकन भेजने को कहा है, ताकि उसी आधार पर पुस्तकों की मांग हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को भेजी जा सके। विद्यार्थियों का डाटा मिलने के बाद नए सिलेबस की किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश सरकार ने 156 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की मंजूरी दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 18:59 IST
Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नौवीं कक्षा में पढ़ाया जाएगा नया सिलेबस, निदेशालय ने मांगा रिकाॅर्ड #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpGovtCbseSchools #SubahSamachar
