News Updates: तेलंगाना में देर रात भूकंप से कांपी धरती, लोगों ने दहशत में घरों से बाहर गुजारी रात

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप काझटकादेर रात दो बजकर 26 मिनट के करीब महसूस किया गया।एनसीएस ने बताया कि भूकंप के झटके जिले के कुछ इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, देर रात आए भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप आने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डर की वजह सेलोगकाफी देर तक अपने घरों के बाहर ही मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 01:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: तेलंगाना में देर रात भूकंप से कांपी धरती, लोगों ने दहशत में घरों से बाहर गुजारी रात #IndiaNews #National #Earthquake #Telangana #NewsUpdate #NewsUpdateToday #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #SubahSamachar