Updates: गृह मंत्री शाह ने तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर दिया जोर; IRCTC वेबसाइट में बदलाव, बुकिंग होगी आसान
तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधीक्षकों से अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मत्स्य बंदरगाहों (फिशिंग हार्बर) पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जगहों पर केवल स्थायी पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया जाना चाहिए।सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने मत्स्य पालन विभाग को निर्देश दिया कि वे सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और एसपी को पत्र लिखकर अपने-अपने जिलों के सभी मछली पकड़ने के केंद्रों की सूची केंद्र सरकार को सौंपने के लिए कहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से विकसित नभमित्र एप का अधिक व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि बड़ी संख्या में मछुआरे इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकें। उन्होंने मछुआरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और अधिक सुलभ बनाए जाने पर जोर दिया। गृह मंत्री ने बंदरगाह सुरक्षा ब्यूरो की स्थापना में हुई प्रगति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इसमें केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हुए। शाह ने निर्देश दिया कि ब्यूरो में केवल उन्हीं निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाए जिन्हें सीआईएसएफ की ओर से प्रशिक्षित किया गया हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 02:18 IST
Updates: गृह मंत्री शाह ने तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर दिया जोर; IRCTC वेबसाइट में बदलाव, बुकिंग होगी आसान #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #SubahSamachar
