News Updates: गुजरात में जगन्नाथ रथयात्रा, तैनात होंगे 31 हजार से अधिक पुलिसकर्मी; 65 ड्रोन से होगी निगरानी
गुजरात के अहमदाबाद में 16 जुलाई को निकलने वाली 149वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राज्यभर में निकलने वाली 230 से अधिक रथयात्राओं के शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश दिए। राज्य पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत के अनुसार, शहर में रथयात्रा की सुरक्षा के लिए 31 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पूरे मार्ग की निगरानी 65 ड्रोन, 240 से अधिक रूफटॉप ऑब्जर्वेशन प्वाइंट और 2,800 से अधिक बॉडी-वॉर्न कैमरों के जरिये की जाएगी।16 किलोमीटर लंबी रथयात्रा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों जमालपुर, कालूपुर, शाहपुर और दरियापुर से होकर गुजरेगी।अहमदाबाद नगर निगम ने 15 चिकित्सकों, 100 स्वास्थ्यकर्मियों, 31 दमकल वाहनों और 237 अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की है। पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति, मोहल्ला समिति और विभिन्न धर्मों के नेताओं के साथ कई बैठकें भी आयोजित की हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 01:59 IST
News Updates: गुजरात में जगन्नाथ रथयात्रा, तैनात होंगे 31 हजार से अधिक पुलिसकर्मी; 65 ड्रोन से होगी निगरानी #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #SubahSamachar
