News: पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद, 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी रद्द; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
भारत सरकार ने बोलिविया में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह हादसा शुक्रवार को बोलिविया के शहर एल आल्टो में हुआ, जहां वायुसेना का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार बोलिविया के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति भारत अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान बोलिवियाई वायुसेना का था और हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारत ने इस मुश्किल समय में बोलिविया को हर संभव समर्थन देने की बात कही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 04:31 IST
News: पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद, 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी रद्द; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार #IndiaNews #National #NewsUpdatesOf1March #NewsUpdates #PmModi #PresidentMurmu #SubahSamachar
