Updates: पी कुमारन बने ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त; भारत-बांग्लादेश संबंध सुधारने की कोशिश, दूत का बयान
भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुमारन जल्द ही अपना पद संभालेंगे। वे 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। कुमारन इस पद पर विक्रम दोराईस्वामी की जगह लेंगे, जिन्हें अब चीन में भारत का राजदूत बनाया गया है। कुमारन को एक अनुभवी और कुशल अधिकारी माना जाता है, जिन्होंने कई अहम अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। ब्रिटेन भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और व्यापारिक साझेदार है। ऐसे में इस पद पर नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में भारत-ब्रिटेन के संबंधों को और मजबूत करने में कुमारन की बड़ी भूमिका रहने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 05:18 IST
Updates: पी कुमारन बने ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त; भारत-बांग्लादेश संबंध सुधारने की कोशिश, दूत का बयान #IndiaNews #National #NewsUpdatesOf27March #NorthEastWestSouth #PKumaran #IndianHighCommissionerToUk #Karnataka #AndhraPradesh #Odisha #IndiaBangladeshRelations #SubahSamachar
