News Updates: पीएम ई-ड्राइव योजना में बड़ा बदलाव; राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली अपनी महत्त्वाकांक्षी पीएम ई-ड्राइव योजना के नियमों में बड़ा संशोधन किया है। भारी उद्योग मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई-स्कूटर) पर सब्सिडी का लाभ केवल 31 जुलाई, 2026 तक पंजीकृत वाहनों को ही मिलेगा। वहीं, ई-रिक्शा और ई-कार्ट के लिए यह समय-सीमा 31 मार्च, 2028 तय की गई है। मंत्रालय ने बताया कि 10,900 करोड़ रुपये के कुल बजट वाली यह योजना पूरी तरह सीमित है। तय तिथि से पहले ही योजना का आवंटित बजट समाप्त हो जाता है तो योजना को उसी समय बंद कर दिया जाएगा और आगे कोई दावा स्वीकार नहीं होगा। बता दें, सब्सिडी के लिए ई-स्कूटर की कीमत 1.5 लाख रुपये और ई-रिक्शा की कीमत 2.5 लाख रुपये (एक्स-फैक्ट्री) से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत ई-टू-व्हीलर के लिए अधिकतम 24.79 लाख और ई-रिक्शा के लिए 39,034 वाहनों का लक्ष्य है। तीन-पहिया (एल5) श्रेणी का लक्ष्य पहले ही पूरा होने के कारण इसे 26 दिसंबर, 2025 से बंद कर दिया गया है। सरकार का यह कदम बजट प्रबंधन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लक्ष्य को संतुलित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। 31 को गुजरात में 891 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च, मंगलवार को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 891 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: पीएम ई-ड्राइव योजना में बड़ा बदलाव; राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू #IndiaNews #National #NewsUpdatesOf29March #NewsUpdates #PmE-driveScheme #Ev #NationalScienceAwards2026 #PmModiGujaratVisit #ShubhanshuShukla #Odisha #SubahSamachar